झांसी जिले के थाना रक्सा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाजना के जंगलों में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार आग लग गई यह घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे हुई आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही इसकी लपटें देखी जा सक
ती थीं इस आगजनी में जंगल के अंदर मौजूद छोटे जीव-जंतुओं के भी जलने की आशंका है ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिपु दमन ने बताया कि आग उनके घर के पास लगी थी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया उन्
होंने पहले स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके इसके बाद उन्होंने 112 नंबर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची दमकलकर्मिय
ों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इस दौरान जंगल का करीब 1 किलोमीटर का हिस्सा जलकर खाक हो गया आग लगने की सूचना पर वन विभाग से हिचा चौधरी भी मौके पर पहुंचीं और कारणों का
पता लगाया फायर ब्रिगेड के चालक नितेश कुमार और फायरमैन राजेंद्र सेंगर, बुद्ध प्रकाश, मनोज कुमार, निखिल यादव ने आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.