ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सम्राट सिंह फिर बने जिलाध्यक्ष एंव विवेक जैन अभिलाषा हुए निर्विरोध तहसील अध्यक्ष.

ललितपुर।

स्थानीय गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार भवन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक बालेश्वर लालजी की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बैठक संपन्न हुई उनके छायाचित्र पर सभी ने माल्यार्पण किया इस दौरान जिला इकाई और तहसील इकाई ललितपुर का भी पुनर्गठन हुआ बैठक में सम्राट राजा को पुनः सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया साथ ही साथ तहसील इकाई ललितपुर का पुनर्गठन हुआ, जिसमें विवेक जैन अभिलाषा निर्विरोध निर्वाचित हुए जिलाध्यक्ष सम्राट राजा ने संस्थापक बालेश्वर लाल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने जिस संगठन का बीज बलिया की धरती में बोया था, आज वो संगठन वट वृक्ष बन गया है और पूरे प्रदेश के पत्रकारों को आच्छादित कर रहा है।

पत्रकारों के आवाज बुलंद रखने वाला प्रदेश का एकमात्र संगठन है तहसील अध्यक्ष विवेक जैन ने कहा कि संगठन ने सामाजिक सरोकारों का जो बीड़ा उठाया है उसे हम सब को मिलकर सफल बनाना है।

जिला इकाई को पुनर्गठित करते हुए हरिओम निरंजन, प्रियंक सर्राफ, रामेश्वर पाल को जिला उपाध्यक्ष, भीष्म प्रताप सिंह, तुलसीराम अहिरवार, राजेंद्र गोस्वामी को जिला महामंत्री, अमित कालरा को जिला कोषाध्यक्ष, सुरेन्द्र रजक, राजपाल यादव, सोहिब खान को जिला मंत्री, इमरान खान जिला संगठन मंत्री, केके दुबे जिला ऑडिटर, जिला मीडिया प्रभारी, मोहित सोनी, हरगोविंद लोधी, मुनिराज त्रिपाठी, अरविंद कुशवाहा, रवि राजा, रंजीत सिसौदिया, मानवेंद्र राजावत को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गयाbतहसील कार्यकारिणी में नवीन नायक, शिवम तिवारी, ऋषभ दुबे को तहसील उपाध्यक्ष, समीर पठान, राजवीर जाट, रमन सरदार को तहसील महामंत्री, पवन बुंदेला, ऋतिक कटारे, हर्ष चौबे को तहसील मंत्री, अंकित गुप्ता तहसील कोषाध्यक्ष, सुधांशु मालवीय तहसील मीडिया प्रभारी, भानु यादव तहसील संगठन मंत्री, अभिषेक पांडेय तहसील ऑडिटर, राजीव राय, संजय जैन, राहुल जैन, देवेंद्र सोलंकी, पुष्पेंद्र यादव, अर्पित जैन, राजपाल कुशवाहा को तहसील कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

इस दौरान झांसी मंडल सचिव डॉ.

दिलीप सोनी, तहसील अध्यक्ष मड़ावरा विजय सेंगर, तहसील अध्यक्ष पाली मनीष तिवारी, रविन्द्र पायक, जितेन्द्र पंवार, संग्राम बुंदेला, कमलेश चौधरी, अरविंद गुप्ता, राजकुमार वर्मा, जीवनलाल पाल, जाकिर मंसूरी, आमिर खान, केपी राजा, आशीष पटेल, अभिषेक मिश्रा, भगवान सिंह बुंदेला, अचल सिंह यादव, कपिल पाठक, लक्ष्मण बुंदेला, मनोज प्रजापति, रामप्रताप बुंदेला, अभय सिंह, इंद्रपाल, माखन कुशवाहा, परमात्मा लोधी, बीपेंद्र परमार, आशीष चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, प्रदीप सिंह, जितेंद्र पाल, जयकिशन खटीक, विक्रम तोमर, रोहित सोनी, शरद सोनी, राजेन्द्र साहू, अनिल झा, राजेश कुशवाहा, देवदत्त पाठक, डॉ.

विवेक पस्तोर, जगदीश राय, प्रदीप चौरसिया आदि सदस्य मौजूद रहे। सभी पत्रकारों ने मिलकर बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि को ग्रामीण पत्रकार दिवस के रूप में मनाया।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director

5000 फॉलोअर्स