ग्रापए संस्थापक स्व. बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि मनाई.

बबीना (झांसी) कस्बे स्थित श्याम वाटिका विवाह घर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में संगठन के संस्थापक पूज्य स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।इस अवसर पर उपस्थित पत्रकार साथियों ने स्व.

बाबू बालेश्वर लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीण पत्रकारों के हित में किए गए उनके महत्वपूर्ण कार्यों को याद किया तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ज्ञानचन्द्र जैन, प्रदीप यादव दादा, गोविन्द यादव, अभिषेक जैन, रफीक राइन, आरिफ मंसूरी, सुमित साहू, अनुभव श्रीवास्तव पिंटू, आशीष जैन फुन्टी, अनुज जैन सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

A

@admin2

0 फॉलोअर्स