भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच आज बबीना में मानवता, सेवा और भाईचारे की एक ऐसी मिसाल देखने को मिली, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।

झांसी (बबीना)जहाँ एक तरफ लोग गर्म हवाओं और तेज धूप से परेशान नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बबीना के कुछ समाजसेवी युवाओं ने राहगीरों की प्यास बुझाकर इंसानियत का फर्ज निभाया।
आज हाइवे स्थित शिवम कार रिपेयरिंग एवं वाशिंग सेंटर पर राहगीरों के लिए ठंडे पानी एवं शरबत की विशेष व्यवस्था की गई।
हाइवे से गुजरने वाले यात्रियों, बाइक सवारों, ट्रक चालकों और राहगीरों को रोक-रोक कर ठंडा पानी और शरबत पिलाया गया। तेज गर्मी में जब लोगों का गला सूख रहा था, तब इन युवाओं की यह सेवा लोगों के लिए किसी राहत से कम नहीं थी।
इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने युवाओं के इस कार्य की जमकर सराहना की और कहा कि आज के समय में ऐसे लोग बहुत कम देखने को मिलते हैं जो बिना किसी स्वार्थ के समाज सेवा का कार्य करते हैं।
कई राहगीरों ने युवाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि गर्मी में पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना जाता है और बबीना के इन युवाओं ने वास्तव में मानवता की मिसाल पेश की है।
इस सराहनीय कार्य में
शिवम भारती, राहुल भारती, सुमित डंडोरिया, हरीश, अमित सेन, आनंद रायकवार, शिवम यादव, ननना, अमित कुशवाहा, लकी डीजे, छोटू रायकवार, रवि कृष्णा एवं फैजान खान
का विशेष योगदान रहा।
सभी युवाओं ने पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ राहगीरों को शरबत एवं ठंडा पानी वितरित किया।
बबीना के लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह युवा आगे बढ़कर समाज सेवा के कार्य करते रहे, तो समाज में भाईचारा और इंसानियत हमेशा मजबूत बनी रहेगी।
आज के दौर में जहाँ लोग अपने कामों में व्यस्त रहते हैं, वहीं इन युवाओं ने यह साबित कर दिया कि दूसरों की मदद करना ही सबसे बड़ी इंसानियत है।
गर्मी में राहगीरों की सेवा करना केवल एक कार्य नहीं बल्कि मानवता की सच्ची पूजा है।
बबीना के इन युवाओं का यह नेक प्रयास निश्चित रूप से दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।
ईश्वर सभी युवाओं को सदैव स्वस्थ, खुश और तरक्की दे तथा समाज सेवा की यह भावना हमेशा उनके दिलों में बनी रहे।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director

5000 फॉलोअर्स