बढ़ती गर्मी और हीट वेव (लू) के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा (NHAI) कर्मचारियों को ओआरएस घोल और ठंडा व शुद्ध पेयजल निरंतर राहगीरों को उपलब्ध कराया जा रहा है.

झांसी (बबीना) बढ़ती गर्मी और हीट वेव (लू) के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है 'हीट वेव एक्शन

प्लान' के तहत NHAI अपने टोल प्लाजाओं, सड़क निर्माण और रखरखाव के कार्यों में दिन-रात जुटे रहने वाले जमीनी कर्मचारियों की सेहत और सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है इस विशेष अभियान के अंतर्गत सभी

फील्ड कर्मचारियों को कार्यस्थल पर पिछले कई दिनों से लगातार ओआरएस (ORS) घोल और ठंडा व शुद्ध पेयजल निरंतर उपलब्ध कराया जा रहा है इसके साथ-साथ जरूरतमंदों, राहगीरों और बाइक सवारों को शुद्ध पेयजल

, ओआरएस और ठंडे शरबत का वितरण किया जा रहा है बबीना परियोजना प्रमुख ने बताया की इस जनहितैषी पहल का मुख्य उद्देश्य भीषण धूप और तपिश में लगातार काम करने वाले श्रमिकों व कर्मचारियों के साथ-साथ ज

रूरतमंदों, राहगीरों और बाइक सवारों को डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं से बचाना है गर्म मौसम में पर्याप्त पानी और ओआरएस की व्यवस्था उनके स्वास्थ्य को सुरक्षित रखन

े में बेहद मददगार साबित हो रही है।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director

5000 फॉलोअर्स