थाना गिरार पुलिस न विभिन्न मामलों में वांछित दो वारंटियों को किया गिरफ्तार और उन्हें न्यायालय में किया पेश.

ललितपुर, 10 जून 2026। पुलिस अधीक्षक मो.

मुश्ताक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री कालू सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गिरार पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटी अभियुक्तों में भज्जू पुत्र झुन्नी (50 वर्ष), निवासी ग्राम कारीटोरन, थाना गिरार तथा मनोज पुत्र सुखदीन राजभान (35 वर्ष), निवासी ग्राम छोटी पीड़ार, थाना गिरार, जनपद ललितपुर शामिल हैं।

दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर संबंधित माननीय न्यायालय में पेश किया गया।यह गिरफ्तारी 10 जून 2026 को की गई।

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर, थाना गिरार अपनी टीम के साथ तथा उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, थाना गिरार शामिल रहे पुलिस द्वारा जनपद में वांछित एवं वारंटी अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स