समाजवादी पार्टी का कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, बिजली संकट, पेट्रोल-डीजल व गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों, किसानों की समस्याओं को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन.

झांसी / मऊरानीपुर विधानसभा मे समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, बिजली संकट, पेट्रोल-डीजल व गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों, किसानों की समस्याओं तथा PDA समाज के अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया एवं उपजिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी और आम जनता त्रस्त है। महंगाई चरम पर है, रोजगार के अवसर घट रहे हैं, पेपर लीक से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है और सरकारी अस्पतालों में भ्रष्टाचार व्याप्त है समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/ डॉ रघुवीर चौधरी नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने जनता की आवाज बुलंद की.जनता के हक, सम्मान, संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी 2027 में जनता महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स