विकासखण्डों में लगाये जायेंगे त्रिदिवसीय जनकल्याण मेले, योजनाओं व उपलब्धियों का होगा प्रचार-प्रसार*

ललितपुर।

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 05 जून से 21 जून के मध्य नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिनके सफल एवं भव्य आयोजन हेतु जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने बुधवार को कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक कर प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यक्रमवार नोडल नामित किया और कार्यक्रम को मा0 जनप्रतिनिधिगणों की सहभागिता के साथ भव्यतम रुप में आयोजित कराये जाने के निर्देश दिये।*जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार के इस अभियान में पूरी ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निवर्हन करें, सरकार की अन्त्योदय की भावना को जन-जन तक पहुंचाना सुनिश्चित करें और आयोजन में मा0 जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए पूरी भव्यता के साथ कार्यक्रमों का आयोजन करायें।*बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के साथ होगी, जिसके तहत जिला स्तर पर राजकीय इण्टर कॉलेज में संकेतात्मक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, साथ ही मा0 प्रधानमंत्री जी की अपील के क्रम में सभी विकास खण्डों, नगर निकायों व ग्राम पंचायतों में ‘एक पेड़ मॉ के नाम’ अभियान के तहत अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों, नदी, नहरों आदि पर पारम्परिक प्रजाति व फलदार वृक्ष लगाये जायेंगे।

इस कार्यकम के लिए डीएफओ को नोडल व खण्ड विकास अधिकारियों को सह नोडल बनाया गया है।इसी क्रम में 08 जून से 14 जून तक विशेष जन-सम्पर्क एवं जन-जागरुकता कार्यक्रम के तहत समाज विभिन्न वर्गों तक शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्यिां पहुंचाने हेतु जनपद के प्रबुद्ध वर्ग आदि से संवाद किया जाएगा, सर्वाधिक अस्वच्छ सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित कर सफाई तथा प्लास्टिक अपशिष्ट के निस्तारण हेतु संवाद तथा ‘‘सरकार आपके द्वार’’ स्वरुप में जन-समस्या समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

इसके लिए सीएमओ, डीआईओएस व ईओ को नोडल तथा उपायुक्त उद्योग, जिला प्रोबेशन अधिकारी व समस्त ईओ तथा डीपीआरओ को सह नोडल बनाया गया है।11 जून से 14 जून तक मीडिया सम्बोधन एवं संवाद के तहत जनपद स्तर पर प्रेस वार्ता के दौरान सरकार की उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।

14 जून से 16 जून तक जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला अभियान के अंतर्गत समस्त विकास खण्डों में जनकल्याण मेले आयोजित किये जायेंगे।

16 जून से 17 जून तक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के तहत राज्य स्तर पर विभिन्न विधाओं/क्षेत्रों के प्रबुद्ध महानुभावों/विषय विशेषज्ञों का जनपद स्तरीय विकास खण्डों में भ्रमण हेतु चयन किया जाएगा।

17 जून से 20 जून तक गरीब कल्याण को समर्पित सरकार की उपलब्धियों तथा उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी परियोजनाओं, आध्यात्म केन्द्रों के विकास एवं आन्तरिक सुरक्षा के सुद्ढ़ मॉडल ‘‘पहले और अब’’ के प्रारूप में कलैक्ट्रेट में विकास प्रदर्शनी के रुप में प्रदर्शित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के लिए जिला पर्यटन अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, अपर पुलिस अधीक्षक, डीएसटीओ व डीआईओ को नोडल बनाया गया है।इसी क्रम में 18 जून से 19 जून तक विकास भवन सभागार में खेती कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए उप निदेशक कृषि को नोडल व जिला कृषि अधिकारी को सह नोडल बनाया गया है, 21 जून को पुलिस लाइन परिसर व समस्त ग्राम पंयायतों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी नोडल व समस्त खण्ड विकास अधिकारी और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को सह नोडल बनाया गया है।इसके साथ ही अभियान की अवधि के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में ‘‘रात्रि चौपाल’’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शासकीय योजनाओं की समीक्षा के साथ जन शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।

इसके लिए डीएसटीओ व डीआईओ को नोडल व समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को सह नोडल नामित किया गया है।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, एडीएफओ सत्येन्द्र तोमर, पीडी डीआरडीए दीपक यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ भगवान सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी कुॅवर सिंह यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह, अधिशसी अभियंता सिंचाई खण्ड भूपेश सुहेरा, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, समस्त खण्ड विकास अधिकारी व अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।रिपोर्ट -सुरेंद्र सपेरा ललितपुर

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स