पति पर किन्नर समेत दो अन्य महिलाओं से शादी करने का लगाया आरोप तो वहीं पीड़ित पत्नी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस से मदद की लगाई गुहार.

झांसी में एक विवाहिता ने अपने पति पर किन्नर समेत दो महिलाओं से शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि पति ने पहले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया, फिर एक किन्नर से शादी की और उसके रुपये-जेवर लेकर फरार हो गया इसके बाद उसने एक अन्य युवती से भी शादी कर ली अब विवाहिता तीसरी शादी के फोटो और वीडियो लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची है और कार्रवाई की मांग कर रही है महोबा जिले के नयाखाना क्षेत्र निवासी छाया ने बताया कि उसकी मुलाकात अजय से झांसी में हुई थी वह महोबा से बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए झांसी आई थी और कोचिंग कर रही थी इसी दौरान दोनों की पहचान हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई परिजनों की सहमति से 11 अक्टूबर 2015 को दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से कर दी गई छाया का आरोप है कि शादी के शुरुआती कुछ महीने सामान्य रहे, लेकिन बाद में पति और ससुराल पक्ष ने पैसे और दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरु कर दिया शादी के करीब डेढ़ साल बाद उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया वह अपने बेटे को लेकर मायके चली गई थी पीड़िता के अनुसार कुछ समय बाद अजय उसे समझाकर वापस अपने साथ ले गया, लेकिन हालात नहीं बदले और कुछ समय बाद उसे दोबारा घर से निकाल दिया गया छाया ने बताया कि कुछ समय पहले उसे झांसी की एक किन्नर का फोन आया किन्नर ने दावा किया कि अजय ने उससे शादी की थी और बाद में उसके रुपये व जेवर लेकर फरार हो गया जब छाया किन्नर से मिली तो उसने कथित शादी की तस्वीरें भी दिखाई पीड़िता का आरोप है कि उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन उस समय कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई छाया का आरोप है कि किन्नर से कथित रूप से करीब आठ लाख रुपये और जेवर लेने के बाद उसके पति ने अप्रैल माह में तीसरी शादी भी कर ली इसके प्रमाण के रूप में वह तीसरी शादी के फोटो और वीडियो लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची और कार्रवाई की मांग की पुलिस कर रही जांच पीड़िता ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स