ललितपुर। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा (उत्तर प्रदेश) द्वारा संगठन के विस्तार एवं सशक्तिकरण के क्रम में ललितपुर के रामनगर निवासी समाजसेवी भजन लाल कुशवाहा को संगठन का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।
उनकी नियुक्ति का आधिकारिक पत्र 15 मई 2026 को जारी किया गया।
इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर कुशवाहा समाज में हर्ष का माहौल है तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाज के लोगों द्वारा उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के परामर्श के बाद संगठन के प्रति भजन लाल कुशवाहा की निष्ठा, सक्रियता, समाजसेवा और संगठनात्मक योगदान को देखते हुए उन्हें प्रदेश सचिव के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी, समर्पण एवं सक्रियता के साथ करेंगे.प्रदेश सचिव बनाए जाने के उपरांत भजन लाल कुशवाहा ने राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कुशवाहा, मौर्य, शाक्य एवं सैनी समाज की एकता, सामाजिक उत्थान तथा अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
उन्होंने समाज के युवाओं को संगठित कर सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का भी संकल्प व्यक्त किया.इस अवसर पर कौशल किशोर मंदिर स्थित कुशकुटी आश्रम, मवेशी बाजार ललितपुर में कुशवाहा समाज पंचायत मंडल द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्ध सिंह कुशवाहा ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं.समारोह में समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी,भी जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
प्रमुख रूप से राहुल कुशवाहा (पत्रकार), रमेश कुशवाहा (नगर अध्यक्ष), राजेंद्र कुशवाहा (मुखिया अध्यक्ष पंचायत मंडल), प्रकाश नारायण कुशवाहा (जिला अध्यक्ष), गिरधारी कुशवाहा (पार्षद), वृंदावन कुशवाहा, राजा कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, पवन कुशवाहा, हरगोविंद कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, सुखलाल कुशवाहा, रतिराम कुशवाहा (पूर्व जिला अध्यक्ष), हर प्रसाद कुशवाहा (जिला अध्यक्ष टीकमगढ़), कम्मोद माते, आशाराम माते, कल्ली माते, शरमन माते, गेंदा लाल माते, राजू माते, राजधर माते, परमानंद माते, बृजलाल माते, रघवर माते एवं ओम कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भजन लाल कुशवाहा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाज के हितों की आवाज प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाई जाएगी समारोह के अंत में समाज के लोगों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।