सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य” अभियान के अंतर्गत पॉक्सो अधिनियम विषयक विधिक जागरूकता शिविर आयोजित*

*सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य” अभियान के अंतर्गत पॉक्सो अधिनियम विषयक विधिक जागरूकता शिविर आयोजित* उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय श्री अशोक कुमार सिंह जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,ललितपुर के निर्देशों के अनुपालन में श्री देवप्रिय सारस्वत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर की अध्यक्षता में दिनांक 02.06.2026 को पहलवान गुरूदीन विधि महाविद्यालय पनारी ललितपुर में जागृति स्कीम 2025 के अन्तर्गत सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य बच्चों के विरुद्ध होने वाले लैंगिक अपराधों की रोकथाम, बाल अधिकारों के संरक्षण तथा पॉक्सो अधिनियम, 2012 के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता उत्पन्न करना था।कार्यक्रम में राजकुमार जैन, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, ललितपुर, नन्दलाल कुशवाहा, जिला प्रोबेशन अधिकारी, ललितपुर, श्री सुनील कुमार भारद्वाज, क्षेत्राधिकारी सदर, ललितपुर, प्रताप नारायण गोस्वामी, सदस्य, बाल कल्याण समिति, ललितपुर, सरिता रिछारिया, सेंटर मैनेजर, वन स्टॉप सेंटर, ललितपुर, पूनम, केस मैनेजर, वन स्टॉप सेंटर, ममता श्रीवास, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर, तथा डॉ.

महेश वर्मा, प्राचार्य, पहलवान गुरूदीन विधि महाविद्यालय सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विधि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा पॉक्सो अधिनियम, 2012 के प्रमुख प्रावधानों, बाल संरक्षण तंत्र, किशोर न्याय प्रणाली, बाल कल्याण समिति की भूमिका, वन स्टॉप सेंटर द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता सेवाओं तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही छात्र-छात्राओं को बच्चों के अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार के शोषण अथवा अपराध की सूचना तत्काल संबंधित प्राधिकारियों को देने हेतु प्रेरित किया गया।अपने संबोधन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल कानूनी दायित्व ही नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से बाल संरक्षण संबंधी कानूनों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन विधि छात्राओं कु. स्वर्णिका एवं गार्गी शर्मा द्वारा किया गया।

अंत में सौरभ यादव, प्रबंधक, पहलवान गुरूदीन विधि महाविद्यालय द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए बाल अधिकारों एवं पॉक्सो अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

देवप्रिय सारस्वत

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स