गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, महरौनी पुलिस को मिली सफलता.

ललितपुर, 02 जून 2026। पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो. मुश्ताक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महरौनी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है पुलिस के अनुसार थाना महरौनी में पंजीकृत मु.अ.सं. 235/2026, धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत वांछित गैंग लीडर अनुज राजा पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम नैनवारा, तथा गैंग के सदस्य शिवाजी राजा उर्फ कृष्णाधीश पुत्र अर्जुन सिंह एवं जितेन्द्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम भैरा, थाना महरौनी को 2 जून 2026 को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार गैंग लीडर अनुज राजा के विरुद्ध चोरी, मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं शिवाजी राजा और जितेन्द्र सिंह के विरुद्ध भी पूर्व से आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा तैयार गैंग चार्ट के आधार पर इन तीनों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी गिरफ्तारी की कार्रवाई थाना महरौनी के प्रभारी निरीक्षक निर्भयचन्द्र के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक आजाद बाबू, हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र राजावत, कांस्टेबल राहुल चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director & Founder | Lalitpur Live TV

5000 फॉलोअर्स