📰 अतुल कुमार जैनशिवपुरी!
फरार एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए शिवपुरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोलारस थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी खुमान सिंह को मोहना, जिला ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय शिवपुरी में पेश किया।जानकारी के अनुसार, माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शिवपुरी के न्यायालय में चल रहे प्रकरण क्रमांक 732/2018, धारा 138 एनआई एक्ट में ग्राम तोर कुदौनिया, थाना तेंदुआ निवासी खुमान सिंह पुत्र प्रीतम सिंह यादव उम्र 47 वर्ष स्थाई वारंटी था और पिछले करीब दो वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।घर पर नहीं मिला वारंटी, पुलिस ने शुरू की तलाशस्थाई वारंटी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक पुनीत वाजपेयी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटी के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई।
पुलिस टीम ने उसके निवास स्थान ग्राम तोर कुदौनिया में दबिश दी, लेकिन वारंटी वहां नहीं मिला।
इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश के लिए तकनीकी संसाधनों का सहारा लिया।साइबर सेल की मदद से मिली सटीक लोकेशनवारंटी की तलाश में सायबर सेल शिवपुरी की तकनीकी सहायता ली गई।
पुलिस को प्राप्त लोकेशन के आधार पर पता चला कि फरार वारंटी मोहना, जिला ग्वालियर में मौजूद है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मोहना पहुंचकर दबिश दी और लंबे समय से फरार चल रहे खुमान सिंह को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी की सक्रियता से मिली सफलतालंबे समय से फरार स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक पुनीत वाजपेयी की सक्रियता और बेहतर रणनीति अहम रही।
वारंटी के घर पर नहीं मिलने के बाद भी पुलिस टीम ने उसकी तलाश जारी रखी और साइबर सेल की तकनीकी मदद से उसकी लोकेशन तक पहुंचकर गिरफ्तारी सुनिश्चित की।पुलिस की इस कार्रवाई से यह भी स्पष्ट हुआ कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर कोलारस पुलिस लगातार सक्रियता से काम कर रही है।
थाना प्रभारी की निगरानी में टीम द्वारा वारंटियों की तलाश और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाईयह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे फरारी एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ विशेष अभियान के तहत की गई।
कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी.
प्रजापति एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा का मार्गदर्शन रहा।इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक पुनीत वाजपेयी, सउनि गुनेश्वर साय पैकरा, प्रधान आरक्षक रामवरन सिंह लोधी, प्रधान आरक्षक जानकीलाल, आरक्षक शिववीर सिंह सेंगर एवं सायबर सेल शिवपुरी की विशेष भूमिका रही।गिरफ्तार किए गए स्थाई वारंटी खुमान सिंह को पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय शिवपुरी में पेश कर दिया।-