ललितपुर। जनसेवी संस्था समर्पण ने नगर की मूलभूत जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश को ज्ञापन सौंपकर आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान की मांग की संस्था ने बिजली, पेयजल, सड़क व्यवस्था तथा शहजाद नदी पर निर्माणाधीन पुल को शीघ्र पूर्ण कराने सहित विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से प्रशासन के समक्ष रखा संस्था के अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ. राजकुमार जैन के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि भीषण गर्मी के बीच शहरवासी लगातार विद्युत कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है संस्था ने अवैध विद्युत चोरी पर प्रभावी रोक लगाने तथा शहर की विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग की ज्ञापन में शहर के विभिन्न मोहल्लों में नलों के माध्यम से हो रही गंदे एवं दुर्गंधयुक्त पानी की आपूर्ति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। संस्था ने कहा कि दूषित पेयजल नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है, इसलिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु तत्काल प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है संस्था ने शहजाद नदी पर निर्माणाधीन पुल को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग भी की। ज्ञापन में कहा गया कि बरसात के मौसम में पुल निर्माण अधूरा रहने से राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा आवागमन बाधित हो जाता है जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने जनहित से जुड़े इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन जनसमस्याओं के समाधान के प्रति पूरी तरह गंभीर है जिलाधिकारी से वार्ता के उपरांत समर्पण संस्था के पदाधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से भी मुलाकात कर उन्हें समस्याओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।
अधिकारियों ने संस्था की बातों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया इसी क्रम में संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सदर से भी मुलाकात कर कब्रिस्तान से बड़ी माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर पुलिया निर्माण की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया संस्था ने बताया कि बरसात के दौरान इस मार्ग पर जलभराव एवं आवागमन की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे शहरवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस पर एसडीएम सदर ने मामले पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया इस अवसर पर समर्पण संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. एस.पी. पाठक, अंकुर जैन, सानू बाबा, डॉ. विकास गुप्ता जीत , अंकित सतभैया, प्रदीप जैन चिगलौआ, मनोज जैन, अक्षय अलया, सुशांत जैन गोल्डी, एडवोकेट अरमान कुरैशी, मनीष जैन पटवारी, मंचल जैन, सुधीर जैन मेडिकल, विजयपाल सिंह, अजय प्रताप सिंह तोमर, शुभम जैन पिंटू, डॉ. रविन्द्र संज्ञा, दीपक जैन सिंघई, कमलेश सेन, वीरेश पाठक, आनंद नदीपुरा सहित संस्था के अनेक सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




📸 और तस्वीरें