झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंजा में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें तालाब में नहाने के दौरान दो मासूम बच्चियों की डूबकर मौत हो गई हादसे में दो अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया मिली जानकारी के अनुसार, कोंच निवासी सलमान अपने साले के साथ ग्राम कंजा में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। रविवार दोपहर सलमान के परिवार के बच्चे और पड़ोस की एक बच्ची बकरी चराने के लिए कुरेचा गांव स्थित नउआ तालाब के पास गए थे। बकरी चराने के दौरान चारों बच्चे तालाब में नहाने के लिए उतरे, तभी वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
बच्चों को डूबता देख पास स्थित काली दरबार में मौजूद श्रद्धालुओं ने शोर मचाया और बचाव के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों की मदद से दो बच्चों को तो तत्काल तालाब से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दो बच्चियां गहरे पानी में फंस गईं। काफी मशक्कत के बाद 10 वर्षीय इमराहीजान और 8 वर्षीय रियनजा को बाहर निकाला गया।
परिजन दोनों बच्चियों को आनन-फानन में मऊरानीपुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक दोनों बच्चियां आपस में ममेरी बहनें थीं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से मृतक बच्चियों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।