कलचुरी महासभा के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राय का बबीना में भव्य स्वागत
बबीना। अखिल भारतवर्षीय कलचुरी महासभा के राय जैसवाल शिवहरि जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र राय बड़ौरा का सोमवार, 10 अगस्त को बबीना आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। 1008 श्री राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में साहू समाज के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा मंत्री हनी साहू सहित समाज के गणमान्य नागरिकों और अन्य साथियों ने पुष्पेंद्र राय का फूलमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान बबीना के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पेंद्र राय से मुलाकात कर सामाजिक एकता और समाजहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष लखन लाल साहू, एडवोकेट रामजी गुप्ता, बृजमोहन अग्रवाल, लखनलाल साहू (बाटा वाले), मुन्नालाल साहू, अंकित साहू, रमेश साहू, पंडित श्री कैलाश तिवारी, महेंद्र सिंह यादव (इंदिरा गांधी मेमोरियल स्कूल), सुरजीत यादव, मनोज यादव, अशोक साहू (पान वाले), दीपक महाराज सहित कई लोग मौजूद रहे।
स्वागत से अभिभूत जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र राय ने सभी का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बबीना के लोगों द्वारा जिस आत्मीयता और सम्मान के साथ उनका स्वागत किया गया, वह उनके लिए सदैव यादगार रहेगा। उन्होंने सभी समाजजनों और गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद करते हुए सामाजिक भाईचारे और एकजुटता को और मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान श्री राम जानकी मंदिर परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा और उपस्थित लोगों ने पुष्पेंद्र राय को उनके दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।