ललितपुर/ व्यापारी समाज के लिए संघर्ष, स्वाभिमान एवं बलिदान दिवस पर व्यापार मंडल कार्यालय पर व्यापारी शहीद दिवस पर संगोष्ठी आयोजित कर विभिन्न आंदोलनों में शहीद हुए व्यापारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए दिनांक 26 मई 1979 को लखनऊ के अमीनाबाद में बिक्री कर विभाग के सर्वे एवं व्यापारियों पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में हुए आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीकांड में मात्र 25 वर्षीय युवा व्यापारी स्व.
हरिश्चंद्र अग्रवाल जी ने अपने प्राणों की आहुति दी थी.इसके उपरांत विभिन्न व्यापारी आंदोलनों एवं व्यापारी सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए अनेक व्यापारी साथियों ने बलिदान दिया।
व्यापारी नेताओं ने विभिन्न आंदोलनों में शहीद हुए व्यापारियों में हरिश्चंद्र अग्रवाल, हरिशंकर अग्रवाल, नित्यानंद कौशिक, अशोक खंडेलवाल, शिवसिंह, मुन्ने मियां, लवकेश तोमर, अशोक राय,कमल जैन, रमेश बिंदल,अजय गुप्ता, अमित गुप्ता, राकेश पंवार, गोपाल पोद्दार आदि शहीद व्यापारियों के श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया उन्हीं अमर व्यापारी वीरों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 26 मई को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल “व्यापारी शहीद दिवस” के रूप में मनाता है ऐसे बहादुर व्यापारी साथियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं इस अवसर पर प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 14 व्यापारियों के संघर्ष, और शहादत एवं लाला विशम्बर दयाल जी व करोड़ों व्यापारियों के मसीहा पंडित श्याम बिहारी मिश्रा पूर्व सांसद, प्रदेश अध्यक्ष जैसे महान व्यक्तित्व के संघर्ष के कारण आज व्यापारियों को इंस्पेक्टर राज्य, भ्रष्टाचार,काले कानूनों से आंशिक मुक्ति मिली है और हम सभी को एक जुटता के साथ अराजनैतिक तरीके से व्यापारी हितों के संरक्षण के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करना चाहिए।आज भी व्यापारी समाज आनलाईन ट्रेडिंग,फूड सेफ्टी एक्ट कानून, भ्रष्टाचार, जी एस की जटिलता, लाल फीता शाही, विद्युत की अघोषित कटौती, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायतों, अतिक्रमण आदि समस्याओं से पीड़ित और शोषित हो रहे हैं जिसके लिए संकल्पित होकर संघर्ष करना चाहिए।
मयूर ने कहा कि कुछ व्यापारी नेता अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के चलते सरकारों , राजनीतिक दलों की चाटुकारिता में लिप्त है मेरा उनसे यही कहना है कि चाटुकारिता में उन्हें विधायक सांसद नगर निगम नगर पालिका की सीट तो नहीं मिलेगी बल्कि वह पार्षद भी नहीं बन पाएंगे अतः व्यापार मंडल में अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को छोड़कर व्यापारी हितों के लिए जो भी रास्ता उचित है वही अपनाना चाहिए।यही शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी इस अवसर पर प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, जिला महामंत्री अनिल जैन बवड़ी, नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू, प्रदेश मंत्री नवीन सिंघई, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक जैन अनौरा, मंडल महामंत्री अनिल जैन अंचल, स्मॉल स्केल इंडस्ट्री अध्यक्ष मुकेश जैन परवार, एडवोकेट सत्येंद्र जैन, उदयभान सिंह यादव, पार्षद आलोक जैन मयूर, आनन्द जैन अमित, अभय जैन एडवोकेट, युवा अध्यक्ष मजजू सोनी, राजीव सुडेले, विनोद जैन विनी, रिककी जैन पटना, बासु जैन, अजय जैन अज्जू, सुनील कामरा, मनीष जैन परवार, अनंग चौधरी, एडवोकेट दीपक सिंघई आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.