सपाईयों ने खून से पत्र लिखकर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा पेपर लीक मामले को लेकर समाजवादी युवजन सभा एवं छात्रसभा ने किया प्रदर्शन.

ललितपुर। दिल्ली के जंतर मंतर मैदान में नीट पेपर सहित अन्य पेपर लीक होने के मामले को लेकर छात्रों द्वारा लगातार केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है। वहीं दिल्ली में अपनी मांगों को शांतिपूर्वक तरीके से उठा रहे छात्र छात्राओं पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया है। जिससे पूरे देश में केन्द्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर ललितपुर में समाजवादी युवजन सभा के साथ छात्रसभा ने भी प्रदर्शन किया। समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी एवं समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से अपने खून से पत्र लिखकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा है। जिसमें उन्होंने भारत की शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए उसे दुरूस्त कराने की मांग सहित केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है। इस दौरान छात्रसभा जिला महासचिव रवि खटीक, नीलू रजक, यादवेन्द्र यादव फौजपुरा, विजय पाल, विक्की रजक, नसीर खान, रजत घावरी, अमन मंसूरी आदि मौजूद रहे।
-----------------------------------------------------

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स