झांसी खजुराहो रोड पर चलाया गया सफाई अभियान

मऊरानीपुर: झांसी-खजुराहो हाईवे के घुरात-तेजपुरा क्षेत्र में केएनटी कंस्ट्रक्शन टीम ने चलाया सफाई अभियानझांसी-खजुराहो हाईवे स्थित बंगरा के तेजपुरा-घुरात क्षेत्र में शुक्रवार को केएनटी कंस्ट्रक्शन टीम द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।

कंपनी के प्रतिनिधियों का कहना है कि उनके द्वारा समय-समय पर सफाई कार्य किया जाता है, लेकिन ग्रामीणों द्वारा कचरा निर्धारित स्थान के बजाय हाईवे के किनारे जगह-जगह फेंका जाता है, जिससे सड़क किनारे गंदगी बनी रहती है।कंपनी के साइड सुपरवाइजर विजय तिवारी और आलोक अमन ने बताया कि सफाई व्यवस्था बनाए रखने में ग्राम प्रधानों की भी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों को अपने स्तर पर सफाई अभियान चलाने के साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करना चाहिए कि वे कचरा केवल निर्धारित स्थान पर ही डालें।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सड़क किनारे गंदगी फैलाने का सिलसिला जारी रहा, तो भविष्य में शासन-प्रशासन द्वारा इस संबंध में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं। इस दौरान टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स