खनियांधाना में किराएदार निकला चोर, बुजुर्ग महिला के कमरे से नकदी-जेवरात उड़ाए आरोपी चोर को पुलिस में किया गिरफ्तार.

शिवपुरी जिले के खनियांधाना से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां एक किराएदार ने ही अपने मकान मालिक के भरोसे को तोड़ते हुए नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है यह मामला खनियांधाना के बंशीवट मोहल्ले का है, जहां 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला गिरजाबाई साहू सुबह मंदिर दर्शन के लिए गई हुई थीं इसी दौरान उनके किराएदार नीरज जाटव ने सूने कमरे का फायदा उठाकर ताला तोड़ दिया और बक्से में रखे लगभग 1 लाख 70 हजार रुपये नकद तथा करीब 1 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई एसडीओपी प्रशांत शर्मा तथा थाना प्रभारी केदार सिंह यादव के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

पुलिस ने उसके कब्जे से पूरा चोरी किया गया माल बरामद कर लिया है जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी नीरज जाटव एक आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से ही हत्या और गंभीर मारपीट जैसे मामले दर्ज हैं।

वह अन्य थानों के किसी मामले में जमानत पर बाहर था और यहाँ किराए से रह रहा था पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director

5000 फॉलोअर्स