चोरी के आरोप में बेटे के अरेस्ट होने की सूचना पर पिता ने की आत्महत्या.

झांसी में चोरी के आरोप में बेटे के पकड़े जाने के बाद पिता ने सुसाइड कर लिया युवक के भाई का आरोप है- 8 जुलाई को बेटे नीलेश (18) को पुलिस पकड़कर ले गई थी तब से उसका कोई सुराग नहीं लग रहा था चौकी-थाने से भी बेटे के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही थी.इस वजह से उसके पिता रामेश्वर यादव (46) टेंशन में थे रविवार सुबह 10 बजे उन्होंने घर पर जहर खा लिया तबीयत बिगड़ने पर उनको मेडिकल कॉलेज लेकर आए जहां इलाज के दौरान दोपहर लगभग 1 बजे उनकी मौत हो गई पुलिस का कहना है कि नीलेश को रविवार तड़के लगभग 4 बजे सोलर प्लांट के तार चुराने के मामले में गिरफ्तार किया था इसकी जानकारी परिवार को दी गई थी।

रामेश्वर ने घर में विवाद के बाद जहर खाया है नीलेश पर 7 केस दर्ज है वह ललितपुर में भी वांछित है रामेश्वर यादव झांसी से सटे मध्य प्रदेश के ओरछा थाना क्षेत्र के काली पहाड़ी गांव के रहने वाले थे उनके भाई रामराजा यादव ने बताया- बड़े भाई खेती किसानी व दूध का काम करते थे उनकी दो बेटी प्रतीक्षा और दीक्षा व दो बेटे आशीष और नीलेश हैं दोनों बेटी और आशीष की शादी हो चुकी है, जबकि नीलेश अविवाहित है रोजाना की तरह 8 जुलाई को नीलेश दूध देने झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के आरा मशीन इलाके में गया था आरोप है कि रास्ते में सिमरावारी नहर के पास एक गाड़ी में पुलिसकर्मी आए और नीलेश को गाड़ी में डालकर ले गए हम लोगों को पता चला कि गाड़ी में बबीना पुलिस थी तो बीएचईएल चौकी और बबीना थाने में गए।

मगर नीलेश का पता नहीं चला। इस वजह से भाई रामेश्वर टेंशन में थे। रविवार सुबह उन्होंने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर घरवालों को जहर खाने की बात बताई। तब झांसी मेडिकल कॉलेज लाए।

जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।सीओ सदर प्रिया सिंह ने बताया- बबीना थाने में सोलर प्लांट से तार चोरी के मामले नीलेश फरार था। रविवार तड़के लगभग 4 बजे मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया।

तभी चचेरे भाई अभिषेक यादव को गिरफ्तारी की सूचना दी गई थी। इसके बाद सुबह लगभग 8:10 बजे सगे भाई आशीष को भी गिरफ्तारी की सूचना दी गई थी। नीलेश पर झांसी में 6 और ललितपुर के महरौनी में चोरी का एक केस दर्ज है।

वह महरौनी में भी वांछित है। रामेश्वर यादव ने घर में विवाद होने के बाद जहर खाया है।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स