ललितपुर में विद्युत की अघोषित कटौती के खिलाफ व्यापार मंडल निकाला मशाल जुलूस और विद्युत कार्यालय पर किया प्रदर्शन.

ललितपुर/जनपद में हो रही विद्युत की अघोषित कटौती, बार-बार हो रही ट्रिपिंग, लो वोल्टेज, स्मार्ट मीटर प्रतिबंधित किए जाने, स्मार्ट मीटर के नाम पर की गई प्रदेश भर में 200 करोड़ की अधिक वसूली को वापस कराये जाने, स्मार्ट मीटर की जांच अधिकृत एजेंसी से कराए जाने एवं विद्युत व्यवस्था को सुचारु किया जाने आदि मांगों को लेकर व्यापार मंडल ने गत दिनों नगर की सड़कों पर व्यापक प्रदर्शन करने के उपरांत आज विशाल मशाल जुलूस स्टेशन कृष्णा क्षेत्र में मशालो के साथ व्यापक प्रदर्शन करते हुए विशाल‌ मशाल जुलूस निकाला और अव्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्युत व्यवस्था को सुचारु किया जाने की मांग की। व्यापारी नेताओं ने कहा कि विगत एक डेढ़ माह से विद्युत विभाग की अकर्मण्यता के कारण जनपद के नागरिकों को नारकीय जीवन जीने को विवश कर दिया.

इस भीषण गर्मी में 44 डिग्री के टेंपरेचर में रात-रात भर विद्युत की बदहाली से परेशान थे जिसको लेकर व्यापार मंडल द्वारा तीन दिनों में लगातार दो कार्यक्रम करके मुख्यमंत्री जी के पास ज्ञापन भेजा और जिला प्रशासन को प्रतिवेदन देकर समस्या के समाधान कराए जाने की अपील भी की और आज मशाल जुलूस के माध्यम से विभाग को चेताने का काम कर रहे हैं कि अब हम विद्युत की आंख मिचौली को आगे बर्दाश्त नहीं करेंगे और जनहित में जो भी आंदोलन आगे करना पड़ेगा उसके लिए व्यापारी समाज हमेशा तैयार रहेगा और परिस्थितियों के आधार पर निर्णय करेगी। ज्ञापन देते समय प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, जिला अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू, मण्डल महामंत्री अनिल जैन अंचल,नगर महामंत्री पंकज जैन बिरधा, प्रदेश मंत्री नवीन सिंघ ई, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक जैन अनौरा, स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश जैन परवार, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक जैन अनौरा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभय जैन एडवोकेट, अरविंद जैन बरोदा, ज्ञानप्रकाश खंडेलवाल,आई टी मंच अध्यक्ष अंकित सतभैया, युवा जिला महामंत्री राजीव सुडेले, युवा जिला संयुक्त महामंत्री अविरल जैन रोड़ा, मनोज सोनी मजजू, युवा अध्यक्ष, राहुल मोदी,राजवीर सिंह, नवीन चुलबुल, रोहित शिवाजी, रिक्की पटना, राजीव चौधरी,पदम चन्द पल्लू, अवनीश जैन को, सतीश रूपल, अविरल जैन रोंडा, अजय साहू, अनुज जैन, सक्षम दीक्षित, आकर्ष जैन, दीपक चौधरी, लक्की चौधरी, जयनारायण शर्मा, विनोद जैन विनी, बासु जैन, सुनील कामरा, स्वप्निल जैन, आकाश जैन, रितेश जैन जालौन,सुमत जैन संयम, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director

5000 फॉलोअर्स