मुनिश्री के सान्निध्य में हुआ सर्व समाज सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया पहुंचे

📰 अतुल कुमार जैन

आत्मा की शक्ति को जागृत करो कि सारा जगत भी बैरी हो जाये तो भी बाल वाका ना कर पाएगा --मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज </em>

शिवपुरी-ग्वालियर में बहुत जैन समाज है वहीं भी आपके पावन चरण पड़े - केन्द्रीय मंत्री सिंधिया</em>

"सर्व समाज को वर्षोवाद मिला पाद प्रक्षालन का सौभाग्य --विजय धुर्रा"</strong>

"आज का दिन गुना नगर के लिए ऐतिहासिक है --तरुण जैन"</strong>

गुना । जैन दर्शन का मूल सूत्र आत्मा की शक्तियां जगाओ और ऐसी शक्तियां जगाओ ऐसी शक्तियां जगाओ कि सारा जगत भी तुम्हारा बैरी बनके आजाये तो भी तुम्हारा बाल बांका ना कर पाए ये है शक्ति।
कोई कुछ भी कहे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता हमें अपने स्वभाव की ओर आना चाहिए आप सोचते हैं कि दुश्मनों को चुप करो दुश्मनों के मुंह बंद करो ऐसा नहीं करना बस अपने सत्य का ऐसा कवच पहन लो कि उनके तीर कोई काम ही नहीं कर पाएंगे बस चलते जाओ मस्त चाल से मस्त चाल से चलते जाओ कोई कुछ नहीं कर पाएगा उक्त आश्य केउद्गार मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ने व्यक्त किए ।

-: सिंधिया परिवार की चौथी पीढ़ी में युवराज को आपकी आगवानी का सौभाग्य प्राप्त हो - सिधिया :-

दोपहर में सर्व समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया इस दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री मंत ज्योतिरादित्यजी सिंधिया के आतिथ्य किया गया जहां श्री मंत सिंधिया ने परम पूज्य गुरुदेव के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य प्राप्त करते हुए कहा कि गुरु देव अव शिवपुरी ग्वालियर की ओर भी कृपा हो वह के लोक बहुत पाया से है मेरे संसदीय क्षेत्र में अशोक नगर मुंगावली गुना के लोगो को बहुत लाभ मिल रहा है अव शिवपुरी को भी लाभ मिले उन्होंने कहा कि सरकार में रहकर हमारी कोशिश है अंतिम व्यक्ति तक लाभ मिले ऐसा हमारा प्रयास है सिंधिया परिवार की तीन पीढियां आपके चरणों की सेवा सौभाग्य प्राप्त हुआ है राजमाता सहाब सन सव्वे पिच्यानवे में इसके बाद कैलाश वासी महाराजा सहाब बुआ वसुंधरा राजे जी आपकी सेवा में रही अव युवराज आ गये मैं चाहता हूं कि युवराज को सौभाग्य ग्वालियर में आगवानी का सौभाग्य प्राप्त हो

:- सर्व समाज की भावनाओ का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं:-

मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने कहा कि आज तेरह साल बाद सर्वे समाज सम्मेलन में सभी संगठनों समाजो को गुरु देव के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है जव गुरु देव अशोक नगर पधारे तो प्रथम पाद प्रक्षालन का सौभाग्य सोलह कलश की राशि भेंट कर प्राप्त किया था आज गुरु देव ने बड़ी कृपा कर सभी को आशीर्वाद कर रहे हैं इस दौरान अध्यक्ष मनोज स्वराज ने कहा कि हम सर्वे समाज का हम अभिनंदन करते हैं संयोजक तरुण जैन ने कहा कि आज का दिन गुना नगर के लिए ऐतिहासिक रहा आज हर व्यक्ति परम पूज्य के चरणों तक पहुंच रहे हैं

:- धर्म किसी जाति विशेष का नहीं होता ये श्रद्धां का विषय है :-

इस दौरान मुनि श्री ने कहा कि ये शक्तियां जैन दर्शन की जिसने समझ ली वह किसी भी कुल में जन्म लिया हो उसके जीवन में आ सकती धर्म किसी भी जाति विशेष का नहीं होता ये तो व्यक्ति की आस्था का विषय है जो मानेगा उसके जीवन में धर्म का प्रभाव दिखाई देगा।
उन्होंने कहा कि मैं अपने भक्तों को यही संदेशा दे रहा हूं तुम इतने मजबूत बनो कोई तुम्हें ढगा नहीं पाएगा दुश्मनों की चिंता मत करो परिस्थितियों की चिंता मत करो अशुभ कर्मों की चिंता मत करो करो बस तुम अपना धर्म तुम अपना श्रद्धान मजबूत रखना कोई तुम्हारा कुछ भी नहीं
यही मैं मंदिरों में श्रावकों को आप लोगों को दुनिया को उसको उपकारी बनाओ जो तुम्हारे काम नहीं आता हो वे देवता तुम्हारे काम आएंगे ब्लैकमेलिंग करेंगे हमारा भगवान तुम्हारे काम नहीं आएगा बस इसको सिद्ध कर लो तुम्हारे सारे काम सिद्ध है

लेखक के बारे में

ATUL JAIN

@atuljain

Senior Reporter Shivpuri

1000 फॉलोअर्स