ग्वालियर जिले के सातऊ स्थित शीतला माता मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.धान से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से टकरा गया। इस भीषण हादसे की चपेट में आने से 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 42 श्रद्धालु घायल हुए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। अस्पताल में गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं का विशेष उपचार किया जा रहा है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के साथ ट्रामा सेंटर का दौरा किया। उन्होंने घायलों के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और चिकित्सकों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
इस दुःखद हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। जिला प्रशासन घायलों के उपचार और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है।
रिपोर्ट - ब्यूरो न्यूज़, ग्वालियर