जीवन में कम से कम ऐसा पाप मत करना जिसे तुम्हारी आत्मा गाबाह ना दें- मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज
📰 अतुल कुमार जैन
विश्व शांति महायज्ञ में सबा लाख मंत्रो की आहुतियां
केन्द्रीय मंत्री श्री मंत सिंधिया अठाईस को आयेंगे मुनि पुंगव के दर्शनार्थ --विजय धुर्रा
</em>
गुना । जीवन में कम से कम ऐसा पाप मत करना जिसे तुम्हारी आत्मा गाबाह ना दें इतना कर लिया तो भी आप अपने आप के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं ऐसा कार्य मत करना आपकी आत्मा से आवाज आयेगी यदि आत्मा मना करें तो मत करना दूसरे वो पाप मत करना जिसे तुम्हारे माता-पिता मना करें तीसरा वो काम कभी मत करना जिसे करने पर मां बाप का डर लगे यदि तुम्हारे गुरु हो और ऐसा काम करने में डर लग रहा हो ऐसा पाप मत करना ये महाशक्ति है जिनका नाम लेते जिनकी शरण में जाने से डर लग रहा है ऐसा व्यक्ति संसार का सबसे निकृष्ट व्यक्ति है उक्त आश्य केउद्गार शीतल धाम में विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रसंत मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज ने व्यक्त किए
इसके पहले जहां भगवान श्री शीतल नाथ स्वामी की प्रतिष्ठा पूरे विधि-विधान के साथ परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य में प्रतिष्ठा चार्य प्रदीप भ इया के निर्देशन में कि गई इस दौरान इस दौरान सौ धर्म इन्द्र अखलेश जैन महायज्ञ नायक डॉ प्रीतेश जैन मुख्य यजमान डॉ राहुल जैन ने विद्वानों के मंत्रोच्चार के बीच सम्पूर्ण पूजन विधान का कार्य अग्रिम पंक्ति में बैठकर किया
-: मुनि सुब्रत नाथ जिनालय पर होगा केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का अठ्ठाईस को आगमन :-
इस दौरान मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने कहा कि परम पूज्य तीर्थ चक्रवर्ती मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज के सान्निध्य में चल रहे पंच मुखी पंच कल्याणक महोत्सव में आज भगवान श्री शीतल नाथ जिनालय की प्रतिष्ठा हो रही है अठ्ठाईस जून को दोपहर चार बजे मुनि सुब्रत नाथ जिनालय पर परम पूज्य निर्यापक श्रमण राष्ट्र संत मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज ससंघ अठराह पिच्छिकाओ का दर्शन लाभ लेने के लिए लोकप्रिय जन नायक केन्द्रीय मंत्री श्री मंत ज्योतिरादित्यजी सिंधिया का आगमन होगा इस दौरान परम पूज्य गुरुदेव के मंगल आशीर्वचन भी हम सब भक्तों को श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा महा महोत्सव के प्रमुख एस के जैन महामंत्री प्रदीप जैन एडवोकेट कोषाध्यक्ष संजीव वगुल्या मन्दिर कमेटी के प्रमुख मनोज स्वराज तरुण जैन जैन समाज के नेता अनिल जैन रुप श्री अखिलेश जैन गोशाला अध्यक्ष अरविंद जैन महोत्सव के प्रमुख पात्र टीटू म्यान शैलेन्द्र पाटई महावीर वेल्कम सहित अन्य प्रमुख जनो ने सभी से उपस्थित रहने का निवेदन किया है
-: विश्व शांति महायज्ञ में की सवा लाख मंत्रो की आहुतियां समर्पित :-
पंच मुखी पंच कल्याणक महोत्सव में आज शीतल नाथ जिनालय मन्दिर की प्रतिष्ठा के दौरान परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ससंघ अठराह पिच्छिकाओ के सान्निध्य में अरिहंत कुंड पर पंडित सुरेश शास्त्री एवं देवेन्द्र शास्त्री व अन्य विद्वानो के मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान का महा अनुष्ठान किया गया इस दौरान विश्व शांति महायज्ञ में सुरेन्द्र मंत्रों रक्षा मंत्रो के साथ ही सबा लाख मंत्रो की आहुतियां सौ धर्म इन्द्र अखलेश जैन महायज्ञ नायक डॉ प्रीतेश जैन मुख्य यजमान डॉ राहुल जैन सहित अन्य प्रमुख पात्रो दारा समर्पित की गई इस दौरान भगवान के ऊपर विशाल क्षत्र चमार समर्पित किये गये
-: एक दिन अपने जीवन को अपनी मर्जी से जीकर दिखाना है :-
इस दौरान परम पूज्य मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज ने कहा कि दूसरा व्यक्ति कर्म के अनुसार नहीं जियेगा एक दिन अपने जीवन को अपनी मर्जी से जीकर दिखाना है फिर देखना इस जीवन मजा एक बार कोशिश कर के तो देखो उन्होंने कहा कि मैं अपने गार्जियन, अपने गुरु की भगवान के अनुसार जीयूगा एक दिन की जिंदगी मुझे गुरु महाराज की मर्जी के अनुसार जीना है बहुत कठिन है बहुत ही कठिन है एक दिन में ही तुम भगवान वन जाओगे धर्म के नाम पर गुजारा नहीं कर लिया करो धर्म के लिए कभी एक दिन ही सही जीकर देखना फिर अपने आप को तोलना कहा खड़े हैं इस दुर्लभ मनुष्य पर्याय की सार्थकता की ओर बढ़ कर देखना तुम्हारे लिए अपने जीवन के रहस्य अपने आप खुलने लगेंगे।



📸 और तस्वीरें
×