झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरार में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है बताया जा रहा है कि गांव में एक पक्ष मकान निर्माण का कार्य करा रहा था, जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। मोंठ थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।