ललितपुर में भाई बहन ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की है / भाई बहन द्वारा किया गया रक्तदान सभी प्रेरणादायक प्रेरणा देता है.

ललितपुर में आज भाई बहन ने रक्तदान कर दो महिलाओं को जीवनदान दिया कुमारी अनु जैन एवं अंश जैन ने दो महिलाओं को रक्तदान किया कुमारी अनु जैन ने आज श्रीमती रश्मि माली को डिलीवरी होने के लिए रक्त की आवश्यकता थी आकस्मिक रूप से आवश्यकता पड़ने पर उनके परिजनों के संपर्क करने पर कुमारी अनु जैन जिनका ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है ने तुरंत ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया कुमारी अनु ने पांचवीं बार रक्तदान किया इसके पूर्व वह अन्नपूर्णा सेवा संघ के लगाए हुए रक्तदान शिविर में रक्तदान कर चुकी है इसी प्रकार उनके छोटे भाई अंश जैन ने श्रीमती भुवन देवी को रक्तदान कर उनकी प्राण बचाए जिनको कुल्हे की सर्जरी के लिए रक्त की आवश्यकता थी अंश जैन का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव होने के कारण उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर तुरंत श्रीमती भुवन देवी को रक्तदान किया भाई बहन द्वारा रक्तदान करना एक प्रेरणादायक सभी को प्रेरणा देता है जिसमें अनु जैन द्वारा रक्तदान करना लड़ियो और महिलाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए कार्य करेगा अन्नपूर्णा सेवा संघ ने दोनों का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director

5000 फॉलोअर्स