नाले में मिला अज्ञात युवक का शव इलाके में सनसनी.शव काफी दिन पुराना और सड़ी-गली अवस्था में था सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची.

झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सूजे खां खिड़की के बाहर चावला कॉलोनी के सामने नाले में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव सड़ी-गली अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई जानकारी के अनुसार नगर निगम के सफाई कर्मचारी नाले की सफाई कर रहे थे, तभी उन्हें कचरे के बीच एक शव दिखाई दिया शव काफी दिन पुराना और सड़ी-गली अवस्था में था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है फिलहाल अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स