नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन (अभिलाषा) ने कहा कि नगर का विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैऔर प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही ह.ै

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर द्वारा नगर के समग्र विकास एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में निरंतर किए जा रहे प्रयासों के क्रम में वार्ड नंबर 01 स्थित मोहल्ला सिद्दनपुरा में राहुल राय के मकान से सतीश चौबे के मकान होते हुए सकुन यादव के मकान की ओर निर्मित सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण आज पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन (अभिलाषा) एवं वार्ड पार्षद सोनसिंह यादव द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया।
लोकार्पण अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला वार्डवासियों ने पालिका अध्यक्ष का पुष्पमालाओं एवं स्वागत समारोह के माध्यम से अभिनंदन किया। महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में बेहतर सड़क एवं जल निकासी व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूर्ण कर दिया गया है इससे न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन (अभिलाषा) ने कहा कि नगर का विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क, नाली, नाला निर्माण, पार्कों के सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है उन्होंने बताया कि आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नगर के किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नगरवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान तथा आधारभूत सुविधाओं का विस्तार ही नगर पालिका का मुख्य उद्देश्य है।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और समर्थन ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। आज जिन क्षेत्रों में कभी मूलभूत सुविधाओं की कमी थी, वहाँ विकास कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। नगर के सभी वार्डों को समान रूप से विकास की मुख्यधारा से जोड़ना नगर पालिका परिषद की प्रतिबद्धता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने पालिका अध्यक्ष द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर में तेजी से हो रहे निर्माण एवं जनसुविधाओं के विस्तार से लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। वार्डवासियों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्यों की गति बनी रहेगी।
इस अवसर पर प्रभारी सफाई निरीक्षक महेन्द्र सिंह यादव, सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक रमाकांत तिवारी, बद्री कुशवाहा, गैराज प्रभारी अमित कुमार "रिंकू" सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स