NCRES शाखा द्वारा आज रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवार जनों के उत्तम स्वास्थ के लिए यथार्थ हॉस्पिटल की सहभागिता के साथ एक निःशुल्क जांच शिविर का हुआ आयोजन इस शिविर में लगभग 250 कर्मचारियों ने अपनी जांच कराई.

ललितपुर / NCRES के महामंत्री आर पी सिंह जी के निर्देशानुसार NCRES के तत्वाधान में आज ललितपुर शाखा के द्वारा कर्मचारियों एवं उनके परिवार जनों के उत्तम स्वास्थ के लिए यथार्थ हॉस्पिटल की सहभागिता के साथ एक निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन ललितपुर में किया गया इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में NCRES झाँसी मंडल के मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती प्रिंसी सिंह तोमर, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सेन एवं सहायक मंडल सचिव इमरान बेग ने आकर ललितपुर शाखा का मनोबल बढ़ाया और कर्मचारियों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने के पूर्णतः आश्वस्त किया ललितपुर के रेलवे कर्मचारियों ने इस शिविर के आयोजन के लिए NCRES को बहुत धन्यवाद दिया और बताया कि इस शिविर का आयोजन हम सभी कर्मचारियों के लिए काफी मददगार रहा यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहा ओर इस जांच शिविर में 03 फिजिशियन ओर महिलाओं के लिए एक गायनेकोलॉजिस्ट, उपस्थित रही इस शिविर आने वाले सभी कर्मचारियों की आर बी एस, ईसीजी, वेट, SPO टू की निशुल्क जांचे कराई गयीं इस शिविर में लगभग 250 कर्मचारियों ने अपनी जांच कराई और स्वास्थ लाभ लिया इस दौरान संजय सोनकर, प्रशांत मेहरोत्रा, राजकुमार झा, पीयूष प्रसाद, सुदेश यादव, सागर सिंह चौहान, स्कंद भटनागर, ब्रजेंद्र सिंह बुन्देला, संजय चौबे, मनसा राम मीणा, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे.

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director & Founder | Lalitpur Live TV

5000 फॉलोअर्स