( झांसी ) ललितपुर में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़ापुरा में भाड़े के पैसे मांगने गए ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला किया गया आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर धारदार हथियार से इस कदर पीटा कि उसके बाएं हाथ-पैर की हड्डियां टूट गईं हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने पैर काटने की सलाह दी है आरोपियों ने घायल की जेब से 47,300 रुपये भी लूट लिए कोतवाली पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़ित की मां ने डीआईजी झांसी से गुहार लगाई है पीड़ित की मां शन्नो पत्नी इलयास निवासी फत्तेपुर, मूसा नगर, कानपुर देहात ने डीआईजी झांसी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।शन्नो के पुत्र शहजाद का ट्रक UP77 AT 6675 है।
30 मई 2026 को वह शमी पुत्र बसीर कुरैशी निवासी बड़ापुरा, ललितपुर का ईंट-गुम्मा औरैया से ललितपुर लाया था 18,000 रुपये भाड़ा तय था ईंट खाली होने के बाद शहजाद ने ट्रक मन्नू पेट्रोल पंप के पास खड़ा किया आरोप है कि शमी ने रात 12:32 से 12:48 के बीच तीन बार फोन कर शहजाद को घर पर पैसे लेने बुलाया जब शहजाद रात में शमी के घर पहुंचा तो शमी व उसके बेटों शाहरुख व अदनान ने उसे बंधक बना लियाआरोप है कि तीनों ने धारदार हथियार से शहजाद पर हमला कर दिया उसके बाएं हाथ और पैर की हड्डियां तोड़ दीं।
चीखने-चिल्लाने पर आरोपियों ने उसे रात करीब 1 बजे घर के बाहर फेंक दिया।
घटना को इमरान खां व मोहल्ले के लोगों ने देखा।घायल शहजाद को पहले जिला अस्पताल ललितपुर ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
झांसी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बताया कि संक्रमण बढ़ने के कारण घायल का एक पैर काटना पड़ सकता है।* फिलहाल उसका इलाज चल रहा है होश आने पर शहजाद ने बताया कि उसकी जेब में 47,300 रुपये थे, जो मारपीट के बाद गायब मिले।पीड़ित की मां का आरोप है कि कोतवाली ललितपुर में सूचना देने के बावजूद पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है मजबूर होकर उन्होंने डीआईजी झांसी से गुहार लगाई है कि शमी, शाहरुख व अदनान के खिलाफ हत्या के प्रयास, बंधक बनाने व लूट की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।