विदिशा से शोभित जैन की रिपोर्ट मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विदिशा के तत्वावधान में जल गंगा मिशन के समापन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में खामखेड़ा बालाजी सेवा समिति द्वारा खामखेड़ा सेक्टर के ग्राम खामखेड़ा में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।ग्राम खामखेड़ा में स्थित 800 वर्ष प्राचीन बावड़ी में 12 महीने पर्याप्त जल उपलब्ध रहता है, किंतु लंबे समय से कचरे से भरी होने के कारण इसकी स्थिति दयनीय हो गई थी।
ग्रामवासियों एवं समिति के सहयोग से श्रमदान कर बावड़ी की साफ-सफाई की गई। श्रमदान के उपरांत आज दिनांक 30 जून 2026 को प्रातः 10:00 बजे बावड़ी पूजन एवं बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया।
ग्राम के वरिष्ठ शास्त्री पंडित राम नारायण शास्त्री एवं कथावाचक पंडित आशीष व्यास द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ बावड़ी का पूजन किया गया।
इस अवसर पर ईश्वर से अच्छी बारिश की प्रार्थना की गई।कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी कमलेश बघेल, समिति अध्यक्ष विनोद बघेल, उप सरपंच ईश्वर सिंह बघेल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता रैकवार, हेमराज बघेल, बटन लाल अहिरवार, श्रीमती मुन्नी बाई अहिरवार, रामराज बघेल, राम सिंह बघेल, थान सिंह अहिरवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई।
उपस्थितजनों ने जन अभियान परिषद एवं खामखेड़ा बालाजी सेवा समिति के इस प्रयास की सराहना की तथा जल संरक्षण का संकल्प लिया।