ललितपुर ब्लाक बिरधा क्षेत्र ग्राम पंचायत अण्डेला में करीब 20 दिन से एक रोड किनारे गढ्ढा खोदा गया जो जल जीवन मिशन के कर्मचारियों द्वारा कनेक्शन सुधारने के लिए खोदा गया और आज भी वह गढ्ढा खोदा पडा है बाद आती है अब गढ्ढा खुदे पडे रहने से होने वाली परेशानी गांव के और जिनके घर के पास यह गढ्ढा खुदा है उनका कहना है कि हम लोग 20 से 25 दिन होने को है यह रोड किनारे खोदा गया गढ्ढा आय दिन इस गढ्ढे मे जानवर गिर रहे और कई मोटर साइकिल भी गिर गई गनीमत यह रही कि किसी को चोट नही आई और बात यह कि पह रोड किनारे खुदा पडा यह गढ्ढा अगर किसी सज्जन की मोटर साइकिल की गाडी गिर जाये या साइट देते समय कोई बाहन गिर जाये तो इसकी भरपाई कोन करेगा और यह रोड खितवाॅस से बिरधा नेशनल रोड से जोडने वाला रोड है जिससे रोज भारी बाहन ट्रक इन्दोर बस मोटर साइकिल स्कूल वाहन दिन रात निकलते रहते है इस गढ्ढे किनारे न कोई संकेत चिन्ह नही लगाये और न ही कनेक्शन सुधारा है हो सकता किसी बात से कनेक्शन नही सुधारा गया लेकिन संकेत चिन्ह लगाने थे या गढ्ढे के लिए ढक देना था घर कनेक्शन बाले जगभान सिंह यादव और लक्ष्मीनारायण यादव





📸 और तस्वीरें