20 दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र के बिजना तिराहे के पास एक कुएं में व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई मृतक की पहचान 45 वर्षीय ब्रजकिशोर के रूप में हुई है, जो पिछले 20 दिनों से लापता था सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम बिजना में उस समय हड़कंप मच गया, जब राज अहिरवार के कुएं में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

मृतक की पहचान ब्रजकिशोर पुत्र बसते निवासी बिजना के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह पिछले 20 दिनों से लापता था और उसकी तलाश की जा रही थी। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स