बबीना: लापता 15 वर्षीय छात्र का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र से लापता हुए 15 वर्षीय छात्र अंकित अहिरवार का शव ग्राम बड़ा खजुराहा स्थित एक खेत के कुएं से बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और शव को कुएं से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगामी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है।