थाना तालबेहट पुलिस द्वारा अवैध रुपयों की मांग करने के अभियोग में वांछित 1 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार.

ललितपुर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एंव क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्रा के पर्यवेक्षण में वांछित व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तालबेहट पुलिस थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 349/26 धारा 308(5)/352/351(3)/356(2) BNS के अभियोग में वांछित अभियुक्त श्वेतांक शिवहरे उर्फ चिंटू पुत्र श्री मुरलीधर निवासी मुहल्ला गंज कस्बा व थाना तालबेहट जनपद ललितपुर उम्र करीब 31 वर्ष को नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण—* अभियुक्त द्वारा वादी से जबरन अवैध रुपयों की मांग करना तथा गाली गलौज करना व जान से मारने की धमकी देना ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—*
श्वेतांक शिवहरे उर्फ चिंटू पुत्र श्री मुरलीधर निवासी मुहल्ला गंज कस्बा व थाना तालबेहट जनपद ललितपुर उम्र करीब 31 वर्ष
*गिरफ्तारी का दिनांक—* 25.09.2026

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः*
1.मु0अ0सं0 349/26 धारा 308(5)/352/351(3)/356(2) BNS
2.मु0अ0सं0 190/22 धारा 387/504 भादवि व 67 IT ACT

*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण—*
1. निरी0 सुरेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी तालबेहट, ललितपुर ।
2. उ0नि0 विकास कुमार कस्बा चौकी प्रभारी थाना तालबेहट, ललितपुर ।
3. हे0का0 शिववीर सिंह, थाना तालबेहट, ललितपुर ।
4. का0 जुगल किशोर, थाना तालबेहट, ललितपुर ।
5. का0 शिवेन्द्र सिंह सेंगर थाना तालबेहट, ललितपुर ।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director & Founder | Lalitpur Live TV

5000 फॉलोअर्स