ललितपुर में पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, छात्र-छात्राओं को दिलाई गई स्वस्थ खान-पान की शपथ

ललितपुर। राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत कनक जन कल्याण समिति एवं फोर्सेस उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में एक विशेष पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों को स्थानीय पौष्टिक खान-पान अपनाने, स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति सजग रहने और बाजार में मिलने वाले नुकसानदायक जंक व अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कनक जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जयेश बादल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक सुपोषित व सशक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने पैक्ड जंक फूड जैसे चिप्स, बिस्कुट, नूडल्स और कोल्ड ड्रिंक्स के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने घर के बने ताजा और स्थानीय पौष्टिक भोजन जैसे सत्तू, भुना चना, गुड़, पोहा, दलिया और मौसमी फलों को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने भी अपने विचार रखे। किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के काउंसलर राजेन्द्र मिश्रा ने किशोरावस्था में पोषण के महत्व और स्वस्थ आदतों पर प्रकाश डाला। आईसीटीसी काउंसलर श्रीमती उपासना रावत एवं लैब तकनीशियन अंकित कौशिक ने स्वास्थ्य परीक्षण और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। मानसिक रोग नर्स राम चाँदनी राजपूत ने मानसिक स्वास्थ्य व पोषण के आपसी संबंध को रेखांकित किया, जबकि सामाजिक कार्यकर्ता गंगाराम ने सामुदायिक सहभागिता पर जोर दिया।

इस अवसर पर प्रदीप चौधरी एवं प्रवीण चौधरी ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति व्यावहारिक समझ विकसित होती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. धर्मेन्द्र यादव ने किया, जबकि डॉ. जे. एस. तोमर ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में 65 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान प्रो. आदित्य मिश्रा, प्रो. बृजेश पटेरिया, डॉ. राकेश राजन, डॉ. रामेंद्र कुमार, अभिषेक रावत, रोहित, आकाश राय, अतुल सोनी, आकांक्षा, प्रतीक्षा तिवारी, जया जैन, नीतू शर्मा, रवि पटेल, नीलेश पटेल, रश्मि दुबे, गरिमा शुक्ला, गरिमा उपाध्याय, सुमन कुमार और आरजू जैन सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वस्थ खान-पान अपनाने तथा जंक फूड का त्याग करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director & Founder | Lalitpur Live TV

5000 फॉलोअर्स