ललितपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री यादवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने ई-चालानी प्रक्रिया को सुदृढ़ करने और नोटिस व सम्मन की शत-प्रतिशत तामीला सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री देवप्रिय सारस्वत, अपर पुलिस अधीक्षक श्री कालू सिंह और यातायात प्रभारी श्री आलोक कुमार तिवारी उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी इस सूचना में आगामी लोक अदालत के सफल संचालन के लिए संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया है।