ललितपुर। शहर में बुधवार रात से हुई मूसलाधार बारिश के बाद उत्पन्न जलभराव की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में गुरुवार को नगर पालिका, राजस्व विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने मोहल्ला तालाबपुरा स्थित डोडाघाट गेट के पास जेसीबी की मदद से नालियों और नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।
अभियान के दौरान टीम ने लाउडस्पीकर के जरिए अतिक्रमणकारियों को नालों पर किए गए अवैध निर्माण को स्वयं हटाने के निर्देश दिए। चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर नगर पालिका ने जेसीबी से कार्रवाई की। वहीं, मोहल्लेवासियों के लिखित अनुरोध पर उन्हें स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए शुक्रवार सुबह तक का समय दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान नगर पालिका ने लगभग 25 अतिक्रमणकारियों के पांच-पांच हजार रुपये के चालान भी काटे। साथ ही, टीम ने मौके पर जल निकासी की स्थिति का जायजा लिया और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।
लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे निपटने के लिए नगर पालिका और जिला प्रशासन की टीमें जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी हैं। कई स्थानों पर जेसीबी के माध्यम से नालियों और जल निकासी के मार्गों को साफ कराया गया है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में शहर के कई स्थानों पर भवन स्वामियों ने नालियों और नालों पर चबूतरे व भवन बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। इससे सफाई कार्य में बाधा आती है और जल निकासी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि पालिका लाउडस्पीकर और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील कर रही है। यदि इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो जेसीबी से कार्रवाई करने के साथ ही नियमानुसार चालान भी काटे जाएंगे।
इस अभियान के दौरान तहसीलदार सदर भानुप्रताप सिंह, कर अधीक्षक राजेश कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेन्द्र स्वरूप तिवारी, राजस्व निरीक्षक आशुतोष, अवर अभियंता निधि पाण्डेय, नजूल लिपिक सुधीर रावत, हेड सुपरवाइजर संजय कुमार और गैराज प्रभारी अमित कुमार रिंकू सहित नगर पालिका एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।