दावनी गांव में मारपीट का मामला: पीड़ित ने नामजद आरोपियों पर लगाए गंभीर आरोप.

ललितपुर।

थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम महाराजपुरा निवासी रघुनाथ सिंह पुत्र जोधन सिंह ने ग्राम दावनी थाना जाखलौन निवासी प्रसन्न लोधी एवं जगत लोधी पुत्र प्रताप सिंह पर गाली-गलौज एवं मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं पीड़ित रघुनाथ सिंह के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी छोटी बहू प्रीति पत्नी छत्रपाल लोधी को छोड़ने ग्राम दावनी आया था।

इसी दौरान प्रसन्न लोधी और जगत लोधी वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे।

पीड़ित ने जब गाली देने से मना किया तो आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद उसने संबंधित थाना पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पीड़ित के अनुसार अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई है।पीड़ित का उपचार वर्तमान में जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

उसने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स