ललितपुर के थाना महरौनी पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम छिल्ला निवासी अंकुल अहिरवार उर्फ टिंकुल (उम्र करीब 19 वर्ष) को हिरासत में लिया।
तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए।इस मामले में थाना महरौनी में अभियुक्त के खिलाफ मु.अ.सं. 367/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी अंकुल अहिरवार को न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
यह कार्रवाई 31 अगस्त 2026 को की गई।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी खितवास उ0नि0 गुलाम फरीद, उ0नि0 गम्भीर सिंह, कास्टेबल कुलदीप कुमार और कास्टेबल पवन कुमार मिश्रा शामिल रहे।