नगर पालिका अध्यक्ष ने राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश:

ललितपुर नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन पुस्तकालय एवं वाचनालय का मंगलवार को पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्रों से बातचीत की और वहां उपलब्ध सुविधाओं व व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय की उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान छात्रों ने पालिका अध्यक्ष के समक्ष अध्ययन के लिए अतिरिक्त कुर्सियों की आवश्यकता जताई।

छात्रों की इस मांग पर उन्होंने संबंधित लिपिक को तत्काल आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने पुस्तकालय में तैनात कर्मचारियों से भी जानकारी प्राप्त की और व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर व व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा ने कहा कि पुस्तकालय विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और सफलता का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।

उन्होंने कहा कि यहां अध्ययन करने वाले छात्रों को बेहतर वातावरण और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पुस्तकालय की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किए जाएंगे, ताकि उन्हें अध्ययन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।इस औचक निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ लिपिक हबीब खान, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव, सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक रमाकांत तिवारी, बद्री कुशवाहा और नरेन्द्र राठौर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स