ललितपुर: यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, ओवर स्पीडिंग करने वाले 107 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई..

ललितपुर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने एनएच-44 हाईवे और स्टेट हाईवे पर विशेष अभियान चलाया इस दौरान इंटरसेप्टर के माध्यम से ओवर स्पीड वाहनों की जांच की गई और निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया गया।

यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हाईवे पर सघन चेकिंग की.अभियान के दौरान इंटरसेप्टर से वाहनों की गति की जांच की गई।

इस दौरान अनुमन्य गति सीमा से अधिक गति पर वाहन चलाते पाए जाने पर कुल 107 वाहनों का मोटर व्हीकल एक्ट (एम.वी.

एक्ट) की सुसंगत धाराओं में चालान किया गया यातायात पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि सड़क पर चलते समय यातायात संकेतों का अनिवार्य रूप से पालन करें और निर्धारित गति सीमा के भीतर ही वाहन चलाएं ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स