गब्बर की हत्या के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त खालिद पठान गिरफ्तार.

ललितपुर कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है कोतवाली ललितपुर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान खालिद पठान उर्फ बादशाह पुत्र यूसुफ खान, निवासी जायसवाल पेट्रोल पंप के पीछे, गोविंदनगर, थाना कोतवाली, जिला ललितपुर के रूप में हुई है।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ललितपुर में मु0अ0सं0 939/26 धारा 352, 115(2), 109, 351(3) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)द, ध और 3(2)5 के तहत मुकदमा दर्ज था।

पुलिस ने उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।घटना के संबंध में वादी गब्बर अहिरवार ने 30 अगस्त 2026 को तहरीर दी थी।

वादी का आरोप था कि अभियुक्तों ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की नियत से हमला कर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।अभियुक्त खालिद पठान को 1 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली ललितपुर के उपनिरीक्षक प्रशांत राणा और उपनिरीक्षक कुलदीप राणा अपनी-अपनी टीम के साथ शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स