ललितपुर के कीरत सागर तट पर बने सांस्कृतिक मंच पर सात दिवसीय मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्रम व सेवायोजन राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, भाजपा जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा और सीडीओ बलराम कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।उद्घाटन के पश्चात मां सरस्वती की वंदना की गई।
मेले के मुख्य आकर्षण के रूप में 30 अगस्त को ललितपुर की बुंदेली लोकगायिका अभिलाषा वर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी।
उन्होंने बुंदेली लोक संस्कृति से जुड़े गीतों की बौछार करते हुए बुंदेली व्यंजनों की महिमा का बखान किया।
इसके बाद लोकगायिका ने गारी और सावन के गीतों की प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।कार्यक्रम के दौरान जिला बचत अधिकारी देवेश कुमार, डॉ.
हरप्रकाश नामदेव, भूम संरक्षण अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त निबंधन अधिकारी अजय सिंह, राजकुमार, योगेश, रवि बौद्ध और ॐ प्रकाश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिला बचत अधिकारी देवेश कुमार ने लोकगायिका अभिलाषा वर्मा को शॉल, पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।