ललितपुर।
स्याद्वाद बाल संस्कार केंद्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में गुड्डू राजा बुंदेला के भतीजे एवं शशि राजा के बड़े कुंवर युवराज राजा बुंदेला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को अपने हाथों से स्कूल बैग वितरित किए। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे इस अवसर पर युवराज राजा बुंदेला ने बच्चों से शिक्षा और उनके भविष्य को लेकर संवाद किया।
उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता प्राप्त करने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और पूरी लगन व मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही, उन्होंने बच्चों को अनुशासन में रहते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया।स्कूल बैग वितरण के दौरान विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा। बच्चों ने युवराज राजा बुंदेला का आभार जताया।
विद्यालय परिवार ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को इस प्रकार की सहायता मिलने से उनमें पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है और विद्यालय आने के लिए उनका मनोबल मजबूत होता है।विद्यालय के प्रधानाचार्य केशव प्रसाद पाण्डेय ने विद्यालय परिवार की ओर से युवराज राजा बुंदेला का स्वागत किया और बच्चों के हित में किए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सहयोग से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सीमा जैन, लक्ष्मी सिरोठिया, दीक्षा, चांदनी, रूपाली, मोहिनी और तृप्ति तिवारी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा राहुल कुशवाहा, दरयाव सिंह एवं मनोज सोनी की भी कार्यक्रम में मौजूदगी रही।