ललितपुर।
सिटीकोतवाली थाना क्षेत्र के गोविंद नगर स्थित काशीराम आवास कॉलोनी में बाल कटवाने गए एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है पीडि़त ने एक नामजद समेत दो अज्ञात लोगों पर गाली-गलौज करने, लाठी-डंडों से हमला कर सिर में चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
गोविंद नगर काशीराम आवास कॉलोनी निवासी गब्बर पुत्र रामदयाल ने थाना कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 30 अगस्त 2026 को दोपहर करीब दो बजे वह मोहल्ले में स्थित एक बाल कटिंग की दुकान पर बाल कटवाने गया था।
आरोप है कि इसी दौरान गोविंद नगर निवासी बादशाह खालिद पुत्र यूसुफ खां अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंच गया। पीडि़त के मुताबिक दुकान परगाली-गलौज शुरू कर दी।
जब गब्बर ने गाली देने से मना किया तो आरोपी और उसके दोनों साथियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से उसके ऊपर हमला किया और सिर पर कई बार डंडे से वार किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के बाद पीडि़त ने थाना कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा। उसने नामजद आरोपी बादशाह खालिद और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है ।