मऊरानीपुर में नदी के टापू पर फंसे 6 ग्रामीण, रात में सेना ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन—दो महिलाओं समेत सभी को सकुशल निकाला
झांसी में तहसील मऊरानीपुर के ग्राम धायपुरा से निकला कुरार नदी का जलस्तर लगातार हो रही बारिश के चलते बढ़ गया, अचानक नदी में पानी आ जाने से बीच टापू पर दो महिला समेत 6 ग्रामीण फस गए, दिन भर से नदी में फंसे होने की सूचना पर एसडीएम मनोज कुमार पुलिस और सेना की टीम को लेकर रात के समय मौके पहुंचे और पानी में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और सेना के साथ मिलकर रात में ही सर्च ऑपरेशन चलाया गया, कड़ी मशक्कत के बाद सेना के जवानों ने मोटराइज्ड नाव यानि मोटरबोट की मदद से नदी के बीचों बीच फंसे दो महिला और 4 पुरुषों को सकुशल बाहर निकाला गया, तब जाकर ग्रामीणों के अलावा तहसील प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली।
बाइट : मनोज कुमार, एसडीएम मऊरानीपुर


📸 और तस्वीरें