भोपाल में 23 अगस्त को आयोजित होगा लायंस इंटरनेशनल का "नारायणी" डिस्ट्रिक्ट संस्थापन समारोह

लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G2 का संस्थापन समारोह 23 अगस्त को भोपाल में, अंतरराष्ट्रीय वक्ता करेंगे संबोधितविदिशा।

लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G2 (सत्र 2026-27) का भव्य "नारायणी" डिस्ट्रिक्ट संस्थापन समारोह रविवार, 23 अगस्त 2026 को भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित होटल आमेर ग्रीन्स में आयोजित किया जाएगा।

मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।डिस्ट्रिक्ट गवर्नर MJF लायन महेश मालवीय के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रथम उपाध्यक्ष और सभी नॉन-कैबिनेट सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 09:30 बजे से होगी।

प्रातः 09:30 से 10:45 बजे तक स्वल्पाहार, फेलोशिप, रजिस्ट्रेशन, फोटोसेशन और पंक्चुअलिटी अवार्ड्स का सत्र रखा गया है।

इसके बाद प्रातः 11:00 बजे से ओरिएंटेशन एंड रिटेंशन प्रोग्राम की कार्यसूची प्रारंभ होगी।समारोह में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तृतीय वाईस प्रेसीडेंट लायन कार्ल रॉबर्ट रेटी, संस्थापन अधिकारी के तौर पर पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन डॉ.

राजू मनवानी और पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर (Endorsee) पीएमजेएफ लायन कुलभूषण मित्तल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।समारोह के मुख्य आकर्षणों में 100% क्लब रजिस्ट्रेशन अवार्ड्स शामिल हैं, जिसके तहत निर्धारित लक्ष्य पूरा करने वाले क्लबों का मुख्य अतिथियों के साथ निःशुल्क फोटो सेशन होगा।

इसके अलावा एक्टिव मेम्बर अवार्ड्स के अंतर्गत बेस्ट ड्रेस्ड (मेल/फीमेल/लियो/कपल), बेस्ट स्माइल और 10 लकी-ड्रॉ अवार्ड्स दिए जाएंगे।

सभी सदस्यों को उपयोगी वस्तुओं के साथ किट बैग भी प्रदान किया जाएगा।भोजन व्यवस्था के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि ब्रेकफास्ट, लंच और पौष्टिक हाई-टी के साथ-साथ एकादशी के अवसर पर फलाहारी भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है।आयोजन समिति के चेयरमैन MJF लायन जयपाल सचदेव, वाईस चेयरमैन MJF लायन डॉ.

प्रकाश सेठ, कोषाध्यक्ष लायन हरीश चतुर्वेदी और सचिव लायन डॉ. टी. एस. बावल ने सभी सदस्यों से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

लेखक के बारे में

शोभित जैन

@jainshobhit5

विदिशा REPORTER

0 फॉलोअर्स