लायंस क्लब विदिशा का 60वां अधिष्ठापन समारोह ‘विराट’ एवं सम्मान समारोह ‘शंखनाद’ धूमधाम से संपन्न

लायंस क्लब विदिशा का 60वां अधिष्ठापन "विराट" और सम्मान समारोह "शंखनाद" धूमधाम से संपन्न

लायंस क्लब विदिशा (मेन) और लायंस क्लब विदिशा अभ्युदय का संयुक्त 60वां अधिष्ठापन समारोह "विराट" और द्वितीय सत्र में भव्य सम्मान समारोह "शंखनाद" विदिशा स्थित अभिनंदन गार्डन में 13 अगस्त 2026 (गुरुवार) को अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में लायंस क्लब विदिशा (मेन) द्वारा वर्ष 2025-26 की अवार्ड सेरेमनी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों और पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, ध्वज वंदना और राष्ट्रगान के साथ हुआ। ध्वज वंदना लायन मीनल राणा ने प्रस्तुत की। इसके बाद अध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा ने विधिवत सभा प्रारंभ करने की घोषणा की। अधिष्ठापन समारोह "विराट" के संयोजक क्लब एडमिनिस्ट्रेटर एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस ने स्वागत उद्बोधन में मंच पर उपस्थित अतिथियों और सदन में मौजूद लायन साथियों का परिचय देते हुए स्वागत किया।

अध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा ने अपने स्वागत भाषण में वर्षभर की उपलब्धियों के लिए सदस्यों का आभार व्यक्त किया और पुरस्कार वितरित किए। शपथ ग्रहण समारोह में शपथ विधि अधिकारी एमजेएफ लायन संजय सक्सेना ने लायंस क्लब विदिशा मेन और क्लब अभ्युदय के नवीन पदाधिकारियों को निष्ठा और सेवा भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई। इस दौरान नवीन अध्यक्ष लायन बी.पी. सिंह और लायन जी.एस. चौहान को मंचासीन कर पदस्थापित किया गया, जिन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प दोहराया।

सह मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि अधिष्ठापन समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और संगठन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सदस्यों का अभिनंदन पत्र, शॉल और श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया।

द्वितीय सत्र "शंखनाद" का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष एमजेएफ लायन सी.एल. गोयल, कोऑर्डिनेटर एमजेएफ लायन इंजी. अजय साहू और संयोजक एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस ने अतिथियों का शॉल, श्रीफल, उपटन और अभिनंदन पत्र से सम्मान किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन महेश मालवीय, इंटरनेशनल एंडोर्सी पीएमजेएफ लायन कुलभूषण मित्तल, गेट एरिया लीडर पीएमजेएफ लायन मनीष शाहजी, मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन एमजेएफ लायन प्रवीण वशिष्ठ, वीजीडी-1 पीएमजेएफ लायन पंकज मारू सहित अन्य अतिथियों ने अपने आशीर्वचन में लायंस क्लब विदिशा के 60 वर्षों के सेवा कार्यों की सराहना की।

इंदौर से पधारे इंटरनेशनल एंडोर्सी पीएमजेएफ लायन कुलभूषण मित्तल ने आयोजन समिति के लायंस ऑफ विदिशा कोऑर्डिनेटर लायन इंजी. अजय साहू, अध्यक्ष एमजेएफ लायन सी.एल. गोयल, संयोजक एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, उपाध्यक्ष एमजेएफ लायन योगेन्द्र सिंह राणा और महासचिव एमजेएफ लायन जी.एस. चौहान को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में एमजेएफ लायन योगेन्द्र सिंह राणा और अध्यक्ष लायन बी.पी. सिंह ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में सांची स्तूप की प्रतिकृति भेंट की। एमजेएफ लायन योगेन्द्र सिंह राणा ने आभार व्यक्त किया और एमजेएफ लायन इंजी. अजय साहू द्वारा कार्यक्रम समापन एवं प्रीतिभोज की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन एमजेएफ लायन डॉ. रवि साहू और लायन रितु देवलिया ने किया।

लेखक के बारे में

शोभित जैन

@jainshobhit5

विदिशा REPORTER

0 फॉलोअर्स